Showing posts with label shayri. Show all posts
Showing posts with label shayri. Show all posts

Wednesday, April 6, 2011

उनको मैख़ाने में ले आओ

.
.
.
.
अब तो घबरा के ये कहते हैं कि मर जायेंगे
मर के भी चैन न पाया तो किधर जायेंगे


सामने-चश्मे-गुहरबार के, कह दो, दरिया
चढ़ के गर आये तो नज़रों से उतर जायेंगे

ख़ाली ऐ चारागरों
होंगे बहुत मरहमदां
पर मेरे ज़ख्म नहीं ऐसे कि भर जायेंगे

पहुँचेंगे रहगुज़र-ए-यार तलक हम क्योंकर
पहले जब तक न दो-आलम
से गुज़र जायेंगे

आग दोजख़ की भी हो आयेगी पानी-पानी
जब ये आसी
अरक़-ए-शर्म से तर जायेंगे

हम नहीं वह जो करें ख़ून का दावा तुझपर
बल्कि पूछेगा ख़ुदा भी तो मुकर जायेंगे

रुख़े-रौशन से नक़ाब अपने उलट देखो तुम
मेहरो-मह
नज़रों से यारों के उतर जायेंगे

'ज़ौक़' जो मदरसे के बिगड़े हुए हैं मुल्ला
उनको मैख़ाने में ले आओ, सँवर जायेंगे
 -मोहम्मद इब्राहिम ज़ौक़

Saturday, March 12, 2011

नींद

जैसे ही जागता हूँ
सो जाता हूँ !
सोते हुए देखता हूँ
अपनी नींद टूटने का ख्वाब !
ख्वाब टूटता है हर रोज़
और नींद में बिखर जाता है
टूटे ख्वाब के चुभने से
नहीं टूटती नींद..
क्यों नहीं होता कुछ ऐसा
कि कभी सोते हुए
नींद भूल जाये
आंखें बन्द करना..
फिर कोई ख्वाब
मशाल लेकर
घुस जाये आंखों में
और लगा डाले आग
कम्बख्त नींद को !

Tuesday, February 22, 2011

छुपाकर दिल-ओ-ज़ेहन के छाले रखिये



लबो पे  हँसी, जुबाँ पर  ताले रखिये,
छुपाकर दिल-ओ-ज़ेहन के छाले रखिये

दुनिया में  रिश्तों का  सच  जो भी हो,
जिन्दा रहने के लिए कुछ भ्रम पाले रखिये

बेकाबू  न हो जाये ये अंतर्मन  का  शोर ,
खुद को यूँ भी न ख़ामोशी के हवाले रखिये

बंजारा हो चला दिल, तलब-ए-मुश्कबू में
लाख बेडियाँ चाहे इस पर  डाले रखिये

ये नजरिये का झूठ और दिल के वहम
इश्क सफ़र-ए-तीरगी है नजर के उजाले रखिये

मौसम आता होगा एक नयी तहरीर लिए,
समेटकर पतझर कि अब ये रिसाले रखिये

कभी समझो शहर के परिंदों की उदासी
घर के एक छीके में कुछ निवाले रखिये

 तुमने सीखा ही नहीं जीने का अदब शायद,
साथ अपने  वो बुजुर्गो कि  मिसालें रखिये

(मुश्कबू= कस्तूरी की गंध
रिसाले = पत्रिका)

यकीं न हो तो गूगल अर्थ पे जा के देखो तुम

सभी दिखें नाखुश, सबका दिल टूटा लगता है
तमाम दुनिया का इक जैसा किस्सा लगता है

तुम्हीं कहो किसको दूँ अपने हिस्से का पानी
झुलस रहा ये, वो जल बिन मछली-सा लगता है

रिवायती ग़ज़लें चिलमन पे कह तो दूँ लेकिन
नये जमाने का कपड़ों से झगड़ा लगता है

यकीं न हो तो गूगल अर्थ पे जा के देखो तुम
बड़ा शहर भी खेत खिलोनों जैसा लगता है

नहीं किताबें पढ़ के होता जन-धन संचालन
भले भलों को इसमें खास तजुर्बा लगता है

Wednesday, February 2, 2011

तो अच्छा था

तू दर्दे-दिल को आईना  बना लेती  तो  अच्छा था
मोहब्बत की कशिश दिल में सजा लेती तो अच्छा था

बचाने के लिए तुम खुद को आवारा-निगाही से
निगाहे-नाज को खंजर बना लेती तो अच्छा था

तेरी पलकों के गोशे में कोई आंसू जो बख्शे तो
उसे तू खून का दरिया बना लेती तो अच्छा था

सुकूं मिलता जवानी की तलातुम-खेज मौजों को
किसी का ख्वाब आंखों में बसा लेती तो अच्छा था

ये चाहत है तेरी मरजी, मुझे  चाहे न चाहे तू
हां, मुझको देखकर तू मुस्कुरा देती तो अच्छा था

तुम्हारा हुस्ने-बेपर्दा  कयामत-खेज है कितना
किसी के इश्क को पर्दा बना लेती तो अच्छा था

तेरी निगहे-करम के तो दिवाने हैं सभी लेकिन
झुका पलकें किसी का दिल चुरा लेती तो अच्छा था

किसी के इश्क में आंखों से जो बरसात होती है
उसी बरसात में तू भी नहा लेती तो अच्छा था

तेरे जाने की आहट से किसी की जां निकलती है
खुदारा तू किसी की जां बचा लेती तो अच्छा था.

Monday, January 31, 2011

प्यार तुझसे हुआ नहीं होता

प्यार तुझसे हुआ नहीं होता
तो मैं इंसान सा नहीं होता

तेरी यादों की गोंद ना होती
टूटकर मैं जुड़ा नहीं होता

मंदिरों में अगर ख़ुदा मिलता
एक भी मयक़दा नहीं होता

काट दी जाती हैं झुकी डालें
पेड़ यूँ ही बड़ा नहीं होता

ताज को छू के मौलवी तू कह
पत्थरों में ख़ुदा नहीं होता

झूठ ने फेंका है अणु बम जब से
पाँव पर सच खड़ा नहीं होता

शाम की लालिमा में ना फँसता
तो दिवाकर डुबा नहीं होता

लूट लेते हैं फूल को काँटे
आज दुनियाँ में क्या नहीं होता

Sunday, January 30, 2011

To Kya Baat Hai...

Khuda ki banai is kaynat Mai,
Har Taraf Bas Pyar Hi Ho To Kya Baat Hai..
Tarasti Hai Ankhe Jinke Didar Mai,
Samne Wo Aaye To Kya Baat Hai..
U To Har Koi Deta Hai Dard-e-gam,
Koi Marham De Jaye To Kya Baat Hai..
hatho K Lakiro Mai Takdir Dhundte Hai,
Koi Mukaddar Ban Jaye To Kya Baat Hai..
U To Har Koi Jeeta Hai Apne Liye,
Koi Apna Banaye To Kya Baat Hai..
Pal Pal Ka Hai Zindgi Ka Safar,
Koi Jindgi Ban Jaye To Kya Baat Hai...

Friday, January 14, 2011

परवाह

वो खुद ही तय करता है मंजिल असमानों की....
परिंदों को नहीं दी जाती तालीम उड़ने की.....
रखता है जो होसला आस्मां छूने का....
उसे नहीं होती परवाह गिर जाने की......

-मिर्ज़ा ग़ालिब......

अब तेरे शहर से कोई नामाबर नहीं आता

तू  उठे  तो उठ जाते हैं  कारवाँ
मेरे जनाजे में ऐसा काफिला नहीं आता,

तू थी  तो हर्फ़-हर्फ़  इबादत  था
तेरे बिना दुआओं में भी असर नहीं आता

कभी हर राह की मंजिल थी  तेरी गली
अब तेरे शहर से कोई नामाबर नहीं आता

एक आंसू नहीं  बहाने का  वादा  था
निभाया, अब लहू आता है अश्क नहीं आता

मेरे दिल के  दर्द  रूह  के  सुकूं
जान जाती है मेरी तू नज़र नहीं आता

Monday, January 3, 2011

छोड़ दे....

उससे कह दो मुझे सताना छोड़ दे....
दुसरो के साथ रह कर..
मुझे हर पल जलना छोड़ दे....

या तो कर दे इनकार
की
मुझसे महोब्बत नहीं.....
या गुजरता देख मुझको...
पलटकर मुस्कुराना छोड़ दे.....

न कर बात मुझसे कोई गम नहीं...
न कर बात मुझसे कोई गम नहीं...
यु आवाज सुनकर...
झरोखे पर आना छोड़ दे...

कर दे दिल-ए-बयां....
जो छुपा रखा है....
यु इशारो में...
हाल बताना छोड़ दे....


क्या इरादा है बता दे अब मुझको
यु सहेलियों को मेरे किस्से...
सुनना छोड़ दे.....

है पसंद गुलाबी रंग मुझे...
है पसंद गुलाबी रंग मुझे...
उस लिबास में..
बार बार...
आना छोड़ दे.....


ना कर याद मुझे बेशक तू... कोई गम नहीं....
पर किताबो पर नाम लिख कर...
मिटाना छोड़ दे....

खुदा कर सके ये किस्सा आसान अगर...
या तो तू मेरी हो जा....
या मुझे... अपना बनाना छोड़ दे.......

वफादारी

गैर अपनों से बढकर दिखाई देते है...
हाथ में अपनों के खंज़र दिखाई देते है....
वफादारी की जो रोज़ कसमे खाते थे......
अब गैरो के साथ दिखाई देते है........

Thursday, December 30, 2010

झुकी नज़र

आज  फिर  उनकी  बात  निकली .
यादो  के  सफ़र  से  जैसे  कोई  बारात  निकली .
मै  आज  भी  उसके  इन्तजार  में  खड़ा था उसी  मोड़  पर
जहा  से  आज  वो  उसके  हमसफ़र  के  साथ  निकली .
उसने  किया  है  गुनाह  दिल  मेरे  तोड़  कर .
शायद  वो  जानती  है ...
इसीलिए  आज  वो  झुकी  नज़र  के  साथ  निकली .


Dr. Saab

ना जाने अब वो कैसी होगी ..

काफी  अरसा  बीत  गया ,
ना  जाने  वो  कैसी   होगी .
वक़्त  की  सारी  कडवी  बातें
चुप  चुप  के  वो  सहती  होगी .
अब  भी  भीगी  बारिश  में  वो
बिन  छतरी  के  चलती  होगी .
मुझसे  बिछड़े  अरसा  हो  गया .
अब  वो  किससे  लडती  होगी .
अच्छा  था  जो  साथ  में  थे ..
बाद  में  उसने  सोचा  होगा .
अपने  दिल  की  सारी  बातें ,
खुद ही  खुद  से  करती  होगी ..
आंखे  नाम  भी  होती  होगी .
याद   वो  जब  भी  करती  होगी .
काफी  अरसा  बीत  गया..
 ना  जाने  अब  वो  कैसी होगी ..



Dr. Chirayu Mishra

Wednesday, December 29, 2010

नशा

नशा जरुरी है...
ज़िन्दगी के लिए...
पर सिर्फ शराब ही नहीं है बेखुदी के लिए.....
किसी की महोब्बत में डूब कर तो देखो....
बड़ा हसीं समंदर है.....
खुदखुशी के लिए.......


Maoo~

Monday, December 20, 2010

जान बाकि है ...

दुआ  देने  वाले   का  फरमान  बाकि  है ...
उनकी  वफ़ा  का  इम्तहान  बाकि  है ...
मेरी  मौत  पर  भी  उनकी  आँखों  में  आंसू  नहीं ..
उन्हें  शक  है  की  मुझमे  अभी  जान  बाकि  है ...

दोस्ती

कुछ  यादें  है  उन   लम्हों  की ..
जिन  लम्हों  में  हम  साथ  रहे ..
खुशियों  से  भरे  जस्बात  रहे ..
एक  उम्र  गुजारी  है  हमने ..
जहा  रोते  हुए  भी  हस्ते  थे ...
कुछ  कहते  थे  कुछ  सुनते  थे ..
हम  रोज़  सुबह  जब  मिलते  थे ..
तोह  सब  के  चहरे  खिलते  थे ...
क्या  मस्त  वो  मंज़र  होता  था ..
सब  मिलकर  बातें  करते  थे ..
हम  सोचो  कितना  हस्ते  थे ..
वो  गूँज  हमारी  हंसने  की ..
अब  एक  पुराणी  याद  बनी
ये  बातें  है  उन  लम्हों  की ...
जिन  लम्हों  में  हम  साथ  रहे .....

chetan bhandari

Friday, December 17, 2010

माना तुमसे कमतर हैं

माना  तुमसे कमतर हैं
कहीं कहीं हम बेहतर हैं

पहचान हमारी खतरे में
हम शब्दों के बुनकर हैं

वो  जज़्बाती अव्वल सा है
हम तो जन्म से पत्थर हैं

आना कुछ दिन बाद यहाँ
हालात शहर में बदतर हैं

मौत से हम  घबराएं कैसे
जिंदा सब कुछ  सह कर हैं

अबकी साँसे थमी हैं  जाके
यूँ मरे तो उनपे अक्सर हैं

ग़ैर देश में नज़र है तनहा
खुशियाँ  सारी घर पर हैं

बचपन का ज़माना होता था......

बचपन का  ज़माना  होता  था ....
खुशियों का ख़जाना होता था....
चाहत चाँद को पाने की...
दिल तितली का दीवाना होता था...
खबर ना थी की कुछ सुबह की...
ना शामो का ठिकाना होता था...
थके हरे स्कूल से आते...
पर खेलने भी जाना होता था....
दादी की कहानी होती थी...
परियों का फ़साना होता था...
बारिश में कागज की कश्ती थी...
हर मौसम सुहाना होता था...
हर खेल में साथी होते थे..
हर रिश्ता निभाना होता था...
पापा की डांट वो गलती पर....
मम्मी का मानना होता था....
गम की ज़ुबा ना होती थी...
ना ज़ख्मो का पैमाना होता था....
रोने की वजह ना होती थी...
ना हसने का बहाना होता था...
अब नहीं रही वो ज़िन्दगी...
जैसा  बचपन का ज़माना होता था......

Thursday, December 16, 2010

अंदाज

उसने दिन रात सताया मुझको इतना
की नफरत भी हो गई... और महोब्बत भी हो गई...

उसने इस अहतराम से मुझसे महोब्बत की...
के गुनाह भी न हुआ... और इबादत भी हो गई...

मत पूछ के उसके महोब्बत करने का अंदाज कैसा था...
उसके इस शिद्दत से गले लगाया की...
मौत भी न हुई... और जन्नत भी मिल गई...


- अनिवेश

और हम भुला ना सके ...

महोबत  से  महोबत  को  पा  न  सके ...
अपना  हाल - ए -दिल  उन्हें  जता  ना  सके .
बिन  कहे  ही  सब  पढ़   लिया  उनकी निगाहों  ने ..
और  हम  चाहकर भी  नज़रें  चुरा  ना  सके ..
आज  वो  दूर  सही  हमसे  लाख  मगर ,
खुद  को हमसे आजाद करा ना सके ...
कुछ  टूटे  वो ,
और  कुछ  हमे  तोड़  गए ..
और  एक  हम  थे
जो  खुद  को  बचा  ना  सके ..
ना  माँगा  हमने  ज़िन्दगी  भर  का  वादा  उनसे ..
वो  तो चार  दिन का भी साथ निभा ना सके ..
अब कहते है  की  वो  प्यार  नहीं  खेल  था ...
और  हम  उस  खेल  के  कायदे  भुला  ना  सके ...
न  जीत  सके  वो  कभी  हमसे ..
और  अपने  से  हम  उन्हें  कभी  हरा  ना  सके ,,
थोडा  वो  तो  थोडा  हम  हँसे  साथ  में ...
पर  उस  जीत  के  बाद  भी  कभी  मुस्कुरा  ना  सके ...
गम  ये  नहीं  की  वो  ख़फा  है  हमसे..
गम - ए  -उल्फत  से  कभी  उन्हें  गुज़रा  ना  सके
फिर  भी  एक  ठंडक  सी  है  दिल  में  मेरे ...
के  वो  भूले  नहीं ....
और  हम  भुला  ना  सके ...


Dr. Chirayu Mishra